Purnia News

पूर्णिया, विमल किशोर: Purnia News अमौर प्रखंड के बडाईदगाह पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 7 के बहुरा पूरब टोला में बुधवार सुबह करीब 8 बजे अचानक आग लगने से चार परिवार पूरी तरह बेघर हो गए। आग की इस भीषण घटना में शकील अहमद, बिल्किस, मतलूबा और शमीमा के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। पीड़ितों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखे कपड़े, फर्नीचर, गहने और अनाज सहित सभी जरूरी सामान जलकर खाक हो गए। यहां तक कि दो गायों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य झुलस गईं।

आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन अनुमानित नुकसान करीब 10 लाख रुपये से अधिक का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व सरपंच जैनुल आवदीन पीड़ितों से मिलने पहुंचे और अपने निजी कोष से राहत सामग्री एवं वस्त्र वितरित किए। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल अनुदान राशि देने की मांग की है। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य बहारुद्दीन और वार्ड सदस्य तारीख अनवर भी उपस्थित थे। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से यथाशीघ्र राहत और मुआवज़े की मांग की है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *