ARARIA NEWS : फारबिसगंज विधायक ने 1.29 करोड़ की लागत से सड़क व नाला निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

ARARIA NEWS, प्रिंस(अन्ना राय) : मुख्यमंत्री शहरी आधारभूत संरचना योजना के तहत फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और नाला निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। वही, बुधवार को फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी ने 1.29 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस महत्वाकांक्षी परियोजना का किया शिलान्यास। यह कार्य पोस्ट ऑफिस चौक से स्टेशन चौक होते हुए पटेल चौक तक कराया जाएगा, जिसमें पहले चरण में भैरोदान पकौड़ी दुकान तक नाला तथा स्टेशन चौक तक सड़क का निर्माण शामिल है। वही इस कार्य का जिम्मा चंद्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है।

कुल स्वीकृत राशि 1.5 करोड़ रुपये थी, लेकिन निविदा 1.29 करोड़ में फाइनल हुई। वही, फारबिसगंज विधायक ने कहा की उनका प्रयास रहेगा कि आचार संहिता लागू होने से पहले यह काम पूरा हो जाए। उन्होंने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में पौने छह करोड़ रुपये की अन्य सड़क परियोजना का टेंडर भी हो चुका है। वही, इस खास मौके पर फारबिसगंज के मुख्य पार्षद वीणा देवी, उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, पूर्व मुख्य पार्षद गुंजन सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद उर्फ़ मिंटू, जदयू के रमेश सिंह, भाजपा नेता मनोज झा, पार्षद बुलबुल यादव, प्रसनजीत चौधरी, कालू व दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *