पूर्णिया, विमल किशोर: Purnia News अमौर प्रखंड के बडाईदगाह पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 7 के बहुरा पूरब टोला में बुधवार सुबह करीब 8 बजे अचानक आग लगने से चार परिवार पूरी तरह बेघर हो गए। आग की इस भीषण घटना में शकील अहमद, बिल्किस, मतलूबा और शमीमा के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। पीड़ितों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखे कपड़े, फर्नीचर, गहने और अनाज सहित सभी जरूरी सामान जलकर खाक हो गए। यहां तक कि दो गायों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य झुलस गईं।आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन अनुमानित नुकसान करीब 10 लाख रुपये से अधिक का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व सरपंच जैनुल आवदीन पीड़ितों से मिलने पहुंचे और अपने निजी कोष से राहत सामग्री एवं वस्त्र वितरित किए। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल अनुदान राशि देने की मांग की है। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य बहारुद्दीन और वार्ड सदस्य तारीख अनवर भी उपस्थित थे। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से यथाशीघ्र राहत और मुआवज़े की मांग की है। Post navigationPURNIA NEWS : भवानीपुर के आरटीआई एक्टिविस्ट को सूचना मांगने पर जान से मारने की धमकी PURNIA NEWS : पूर्णिया मेंभाजपा की बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला सम्पन्न, विकास और विजय का लिया संकल्प
पूर्णिया, विमल किशोर: Purnia News अमौर प्रखंड के बडाईदगाह पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 7 के बहुरा पूरब टोला में बुधवार सुबह करीब 8 बजे अचानक आग लगने से चार परिवार पूरी तरह बेघर हो गए। आग की इस भीषण घटना में शकील अहमद, बिल्किस, मतलूबा और शमीमा के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। पीड़ितों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखे कपड़े, फर्नीचर, गहने और अनाज सहित सभी जरूरी सामान जलकर खाक हो गए। यहां तक कि दो गायों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य झुलस गईं।आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन अनुमानित नुकसान करीब 10 लाख रुपये से अधिक का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व सरपंच जैनुल आवदीन पीड़ितों से मिलने पहुंचे और अपने निजी कोष से राहत सामग्री एवं वस्त्र वितरित किए। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल अनुदान राशि देने की मांग की है। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य बहारुद्दीन और वार्ड सदस्य तारीख अनवर भी उपस्थित थे। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से यथाशीघ्र राहत और मुआवज़े की मांग की है।