PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय ने UG CBCS सत्र 2025–2029 की दूसरी मेरिट सूची जारी की, 4283 अभ्यर्थियों को मिला कॉलेज आवंटन

PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय ने स्नातक CBCS सत्र 2025–2029 के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी करते हुए कुल 4283 अभ्यर्थियों को उनकी वरीयता के अनुसार विभिन्न महाविद्यालयों में कॉलेज आवंटित कर दिया है। इनमें वाणिज्य संकाय के 4, विज्ञान संकाय के 469, और कला संकाय के 3810 अभ्यर्थी शामिल हैं। सभी चयनित अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत ईमेल पर Admission Offer Letter भेज दिया गया है।

अभ्यर्थी 1 अगस्त 2025 से 4 अगस्त 2025 तक अपने आवंटित कॉलेज में जाकर नामांकन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि 4 अगस्त के बाद प्रवेश प्रक्रिया के लिए कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थियों से समय पर नामांकन कराने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *