PURNIA NEWS : 75 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज नहीं करायेंग, उसे परीक्षा फार्म प्रपत्र भरने से रोक दिया जायेगा – प्राचार्य

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : आरएल कॉलेज में शनिवार को नव नामांकित (सत्र 2025-29) के छात्र-छात्राओं के लिए उन्नमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता आरएल कॉलेज के प्रधानाचार्य डा० मुहम्मद कमाल ने किया । आरएल कॉलेज सभागार में आयोजित उन्नमुखीकरण कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छत्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि वर्ग कार्यों में छात्र-छात्राओं की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है । उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जो छात्र-छत्राएँ वर्ग कक्ष में 75 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज नहीं करायेंग, उसे परीक्षा फार्म प्रपत्र भरने से रोक दिया जायेगा । आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीबीसीएस पाठ्यक्रम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी मौजूद छात्र-छत्राओं को दिया गया ।

वहीं इस कार्यक्रम में डीआरसीसी पूर्णियां से पहुंचे अविनाश तिवारी एवं बीरेंद्र कुमार के द्वारा छात्र-छत्राओं मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजनांतर्गत आर्थिक हल युवाओं को बल के तहत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम योजना के लिए विस्तार से बताने का काम किया गया । आयोजित उन्नमुखीकरण कार्यक्रम में आरएल कॉलेज माधवनगर के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *