PURNIA NEWS : बरसात के जमे पानी और कीचड़ से उठने लगी है दुर्गन्ध, बीमारी फैलने की आशंका से भयभीत हैं बाजारवासी

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : पिछले दिनों हुए बारिस का पानी भवानीपुर मुख्य बाजार में कई दिनों से जमा हुआ है | जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से मुख्य बाजार में जमे पानी के सड़ने से उसमे से काफी दुर्गन्ध आने लगी है | उठ रहे दुर्गन्ध की वजह से बाजार वासियों का जीना मुश्किल हो गया है | जमे पानी से एक तरफ जहाँ काफी तेज दुर्गन्ध उठ रहा है वहीं दूसरी तरफ इन जमे पानी के वजह से मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ा हुआ है | उठने वाले तेज दुर्गन्ध एवं मच्छरों के बढ़ते प्रकोप की वजह से इन मोहल्लों में महामारी फैलने का भय लोगों को सताने लगा है | जमे पानी और कीचड़ के वजह से लोगों का घरों से निकलना दुश्वार बना हुआ है | जबकि बाजार के काम से आनेवाले लोगों को भी इस समय इसको लेकर काफी मुश्किलों का सामना करना पर रहा है | बाजार वासियों ने बताया कि लगातार सामूहिक मांग किये जाने के बावजूद बाजार से जल निकासी की समुचित व्यवस्था अभी तक नहीं किया जा सका है | नतीजतन समूचा बाजार इस समय कीचड़मय बना हुआ है |

बीते बर्ष डेंगू से कई लोगों की चली गयी थी जान :—–

बताते चलें कि बीते बर्ष भवानीपुर बाजार में डेंगू का काफी ज्यादा प्रकोप इस जमे पानी की वजह से हुआ था | डेंगू के प्रकोप से भवानीपुर बाजार के काफी ज्यादा लोग यहाँ बीमार पड़े थे, बल्कि भवानीपुर बाजार के आधे दर्जन से ज्यादा लोगों की जान भी चली गयी थी | इस समय एक बार फिर बाजार में जमे पानी और कीचड़ से उठने वाले सरांध से फैलने वाली महामारी के भय से बाजार वासी काफी ज्यादा भयभीत बने हुए हैं | स्थानीय व्यवसायी अखिलेश गुप्ता, बरिष्ट जाप नेता बिमल यादुका, नगर पंचायत के अनुश्रवण समिति अध्यक्ष विकास कुमार उर्फ विक्की भगत, सचिन यादुका, मोनू गोपालिका, महेश यादुका आदि ने बताया कि जमे पानी से काफी तेज दुर्गन्ध फैल रही है | सबों ने बताया की दुर्गन्ध की वजह से लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल बना हुआ है | साथ ही लोगों ने बताया की जमे पानी की वजह से मच्छरों का प्रकोप भी काफी ज्यादा बढ़ गया है | जिस वजह से क्षेत्र के लोगों में बिमारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है | बाजार वासियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारीयों से इस तरफ उचित ध्यान देने की मांग किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *