PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : प्रखंड की बच्चियां अब अपने माता-पिता का नाम रोशन करने लगी हैं, चाहे वह सरकारी पद हो या फिर शिक्षा का मामला हो, वह अब प्रखंड ही नहीं, जिला का भी नाम रोशन करने लगी हैं । इसी के तहत मुख्यालय स्थित सहनी टोला की नैना कुमारी का सलेक्शन जेईई की तैयारी के लिए हुआ है। यह बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा पिछले दिनों 27 जुलाई को पटना में इसके लिए परीक्षा का आयोजन किया था, जिसमें नैना कुमारी ने सफलता अर्जित की है । अब बिहार सरकार इसे निःशुल्क जेईई की तैयारी पटना में सत्र 2025- 2027 के लिए नि:शुल्क करायेगी, जिसमें रहने, खाने आदि सब फ्री होगी। नैना कुमारी के पिता मनोज सहनी बेहद की माली हालत बहुत ही खराब है, कुछ इसी कारण वे दूसरे प्रदेश में मजदूरी करने को विवश हैं, परंतु उन्होंने अपनी संतान को पढाने से कभी नहीं चुके हैं।
कुछ इसी का प्रतिफल है कि आज नैना ने इस मुकाम को हासिल किया है । नैना ने मैट्रिक की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल कर 443 अंक प्राप्त किए थे। नैना अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी है तथा वह अपने परिवार के प्रति पूरी तरह निष्ठावान बनने के साथ-साथ सबके लिए वह प्रेरणा स्रोत बन गई है। नैना ने बताया कि उसका चयन जेईई के लिए किया गया है ।उसे इसमें नामांकन के लिए 4 अगस्त से 6 अगस्त तक पटना काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है ।वह वहां जाने की तैयारी में है ।उसने बताया कि इसका श्रेय उसके माता-पिता सहित गुरुजनों को जाता है। मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिमा कुमारी, नगर पंचायत अध्यक्ष निरंजन कुमार मंडल सहित सभी ने आशीर्वाद देते हुए, नैना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।



