Purnia News

पूर्णिया: Purnia News रामबाग क्लब के तत्वावधान में पूर्णिया सिटी रोड स्थित महामाया मंदिर परिसर में शनि मंदिर और सूर्य मंदिर के निर्माण कार्य को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जून माह में प्रसिद्ध कथावाचिका पूज्य रश्मि मिश्रा के कर कमलों द्वारा शिलान्यास किए गए इस मंदिर निर्माण कार्य में दर्जनों कारीगर सुविख्यात इंजीनियर शिवम् सुरी की देखरेख में पूरी निष्ठा से जुटे हैं। निर्माण कार्य की मजबूती को ध्यान में रखते हुए जमीन की 10 फीट गहराई तक ढलाई की जा रही है ताकि मंदिर शताब्दियों तक अक्षुण्ण बना रहे।

सूर्य मंदिर का निर्माण कार्य पांच फीट की ऊंचाई तक पूर्ण हो चुका है और अब शनि मंदिर के निर्माण की शुरुआत भी हो गई है। रामबाग वासियों में दोनों मंदिरों के निर्माण को लेकर गहरी आस्था और उत्साह है। पहले से ही परिसर में मां महामाया, भगवान शिव एवं काल भैरव के मंदिर स्थित हैं, और अब शनि व सूर्य मंदिर के निर्माण से यह स्थान एक प्रमुख धार्मिक केंद्र में परिवर्तित हो जाएगा, जहाँ श्रद्धालु एक ही स्थान पर पूजा-पाठ, धार्मिक आयोजन और संस्कार संपन्न कर सकेंगे।

इस धार्मिक पहल की प्रेरणा शुभम पोद्दार एवं पूर्व वार्ड पार्षद आशिष पोद्दार की धर्मपरायण माता श्रीमती सुधा देवी की थी। वहीं, मंदिर निर्माण में व्यवस्थापक संजय पोद्दार, वरिष्ठ अधिवक्ता पवन कुमार पोद्दार और रामबाग क्लब के सदस्यगण लगातार सक्रिय योगदान दे रहे हैं। क्लब के सदस्यों – शुभम पोद्दार, सुमित कुमार, दिनकर झा, अंकित चौधरी, मुकेश यादव, छोटे पोद्दार, आशीष कुजुर, गौतम चौधरी, अभिमन्यु चौधरी, सुरेश चौधरी सहित अन्य युवाओं का समर्पण इस धार्मिक परियोजना को समय पर पूर्ण करने की दिशा में प्रेरणास्रोत बना हुआ है। रामबाग में बन रहा यह मंदिर परिसर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र होगा, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी एक महत्वपूर्ण स्थान बनेगा।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *