PURNIA NEWS : रोगी कल्याण समिति में छः सामाजिक कार्यकर्ता को किया गया शामिल

PURNIA NEWS आनंद यादुका : राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार सीएचसी भवानीपुर में रोगी कल्याण समिति में छः सामाजिक कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है । रोगी कल्याण समिति में शामिल होने वाले सदस्यों में मुख्य रूप से जदयू जिला महासचिव रूपेश कुमार मंडल, जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष राजकुमारी चौधरी, सुमंत ऋषि, मानो देवी, विंदेश्वर ऋषि एवं लालबहादुर भगत शामिल हैं । सीएचसी प्रभारी डॉ० नवीन कुमार उपरोझिया ने बताया कि स्वास्थ्य समिति के नियमानुसार सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को रोगी कल्याण समिति में शामिल किया गया है ।
इधर दूसरी तरफ रोगी कल्याण समिति में शामिल किए गए जदयू के जिला महासचिव रूपेश कुमार मंडल ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दिया गया है वह उसका सही निर्वहन करेंगे । उन्होंने कहा कि अस्पताल आनेवाले मरीजो को समुचित इलाज एवं समय पर उन्हें दवाई मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी । जदयू नेताओं ने इसके लिए सूबे के मुखिया नीतीश कुमार, मंत्री लेसी सिंह, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, प्रदेश महासचिव आशीष कुमार बब्बू के प्रति आभार जताया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *