पूर्णिया: राज्यभर में खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्नातक सत्र 2025–2029 के तहत दूसरी मेरिट सूची में चयनित छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है। विभाग ने नामांकन की अंतिम तिथि को एक दिन के लिए बढ़ाते हुए अब इसे 5 अगस्त 2025 (मंगलवार) तक के लिए अंतिम रूप से विस्तारित कर दिया है। नामांकन प्रक्रिया 1 अगस्त से प्रारंभ हुई थी, जिसके अंतर्गत 4 अगस्त की शाम तक कला वर्ग में 1902, विज्ञान वर्ग में 413 और वाणिज्य वर्ग में 1 छात्र का दाखिला हो चुका है।इस प्रकार कुल 2316 नए छात्र दूसरी सूची से अब तक प्रवेश ले चुके हैं। विभाग के अनुसार, पहली और दूसरी मेरिट सूची मिलाकर अब तक 28,676 छात्रों का नामांकन सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ है। छात्रों को उनके पंजीकृत ईमेल पर ऑफर लेटर पहले ही भेजे जा चुके हैं, और शिक्षा विभाग ने सभी चयनित छात्रों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि इसके बाद तिथि में कोई और विस्तार नहीं किया जाएगा। Post navigationअमौर में अंतिम सोमवारी पर भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र, शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब Purnia News: बीस सूत्री कार्यालय का प्रखंड अध्यक्ष ने किया उदघाटन, बोले उनकी सरकार सबके प्रति सचेत