Purnia News: धीमेश्वर धाम जलाभिषेक को निकले कांवरियों के लिए सेवा शिविर, श्रद्धा और सहयोग का अद्भुत संगम

पूर्णिया, प्रफुल्ल कुमार सिंह: Purnia News पूर्णिया जिले के सरसी प्रखंड अंतर्गत सावन माह की पूर्णिमा पर धीमेश्वर धाम में जल चढ़ाने वाले कांवरियों की सेवा के लिए मंगलवार को स्थानीय चौक स्थित हनुमान मंदिर में भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। मनिहारी स्थित उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर करीब 97 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकले श्रद्धालु “बोल बम” के नारों के साथ सहरसा-पूर्णिया एनएच 107 मार्ग को भक्तिमय बना रहे हैं।

कांवरियों की सहूलियत के लिए मंदिर परिसर एवं थाना क्षेत्र में पंडाल लगाकर ठहरने, जलपान, शरबत, ठंडे पानी की फुहार, फल, दवाइयां और भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था की गई। शिविर का संचालन स्थानीय नागरिकों एवं आर्ट ऑफ लिविंग हनुमान मंदिर आश्रम के सहयोग से हुआ, जहां बांस से बने कांवर झूले और बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था भी की गई थी।

Purnia News

यहां ठहरे श्रद्धालु शनिवार को धीमेश्वर धाम में शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। सेवा शिविर को सफल बनाने में संजय सिंह उर्फ भुसकी सिंह, राजेश सिंह, अखिलेश सिंह, बब्बू सिंह, निमेष सिंह, अमर सिंह, मोहन ठाकुर, चिंकू झा, अभिषेक कुमार और सुमन यादव जैसे कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सहयोग का यह संगम कांवर यात्रा को और भी दिव्य बना रहा है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon