Hanuman Janmotsav 2025

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Hanuman Janmotsav 2025 बजरंग दल ने श्री हनुमानजी की धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक से श्री हनुमानजी के मंदिर में मनाया। विहिप बजरंग दल ने श्री हनुमान जी जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर गरीब घाट टीकापट्टी हनुमान मंदिर में विधिगत रूप से श्री हनुमान चालीसा पाठ, पूजा कर सभी लोगों को प्रसाद आदि खिलाया गया। मौके पर उपस्थित बजरंग दल जिला सुरक्षा प्रमुख सह रूपौली प्रखंड पलक अधिकारी अभिनव राज केशरी ने कहा श्री रामजी, एवम् हनुमान जी को अपना आदर्श मान कर बजरंग दल धार्मिक कार्य करते आ रहा है और सभी सनातनी से अनुरोध किया सभी अपने घरों पर भगवा ध्वज अवश्य लगाएं।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सुरक्षा प्रमुख अभिनव राज केशरी, मेहदी संयोजक दीपक ठाकुर, मिलन केंद्र प्रमुख अंकुश कुमार, टीकापट्टी से नीतीश कुमार, रिशव राज, गुलशन कुमार, मुकेश कुमार, अभिषेक जायसवाल, बमबम केशरी, बिंदुभूषण केशरी, रौशन कुमार आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *