Purnia News: वर्षों से फरार चल रहे वारंटी नरेश गोस्वामी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पूर्णिया, विमल किशोर: Purnia News अमौर थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त नरेश गोस्वामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त नरेश गोस्वामी, पिता मोहन गोस्वामी, निवासी हलालपुर सीरोटोल, पर जीआर 1721/07 और सीआईएस 6619/16 के तहत मामला दर्ज था और वह वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। स्थानीय प्रशासन की यह कार्रवाई फरार आरोपियों के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *