PURNIA NEWS : बिजली करंट से बसमानपुर में एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में कोहराम

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनमा पंचायत के वार्ड एक बसमानपुर गांव में बिजली के करंट से एक व्यक्ति की मौत हो गयी । मृतक उमेश मंडल (45 बर्ष) बसमानपुर निवासी अयोधी मंडल का पुत्र था । मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक उमेश मंडल मंगलवार की सुबह अपने घर के बगल के राजेश मंडल के घर मजदूरी करने गया था । राजेश मंडल के घर काम करने के दौरान बिजली का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया । गिरे बिजली के तार के चपेट में आने से उमेश मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे तत्काल उसके परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी भवानीपुर ले जाया गया । अस्पताल पहुंचने पर वहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । इसके बाद उमेश मंडल के परिजन उसके शव को लेकर वापस अपने घर चले गए । वहीं घटना की जानकारी पाकर बलिया थानाध्यक्ष अजय कुमार सदल बल के साथ मृतक के घर पहुंच मामले की जांच में जुट गए ।

थानाध्यक्ष अजय कुमार ने घटना से संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी कर मृतक के शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णियाँ भेज दिया । घटना के बाद से मृतक के घर सहित समूचे बसमानपुर गांव में मातम छाया हुआ है ।घटना की जानकारी पाकर रुपौली विधायक शंकर सिंह मृतक के घर पहुंच पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता देने के साथ साथ सांत्वना देने का काम किया । मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए विधायक शंकर सिंह ने कहा कि वह मृतक की पुत्री के शादी में भी मदद करेंगे । विधायक शंकर सिंह ने मौके से विद्युत सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता को फोन लगाकर तत्काल विद्युत व्यवस्था सुचारू करने की सख्त हिदायत दिया । घटना की जानकारी पाकर सरपंच सुजीत कुमार सिंह, वार्ड सदस्य मंटू कुमार मंडल, समिति सदस्य भूपेंद्र कुमार उर्फ विक्की, वार्ड सदस्य आशीष कुमार , बरुण कुमार सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ो लोग मृतक के घर पहुंचे थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *