PURNIA NEWS,आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत के वार्ड 12 के ग्राम कचहरी पंच बिजल मुनि का निधन अचानक सोमवार की देर रात्रि हो गया । मृतक के परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात्रि बिजल मुनि खाना खाकर अपने घर मे सोने गए थे । इसी दौरान रात्रि लगभग दस बजे अचानक उसका निधन हो गया । घटना की जानकारी मिलते ही देर रात्रि में ही स्थानीय मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सोनी सिंह उनके घर पहुंच उनके परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान किया और मृतक के परिजनों को सांत्वना देने का काम किया ।
वहीं ग्राम कचहरी पंच के निधन की जानकारी मिलते ही मंगलवार की सुबह रुपौली विधायक शंकर सिंह उनके घर पहुंच पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने का काम किया । पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए विधायक सिंह ने कहा कि यह एक अपूरणीय क्षति है , जिसकी भारपाई राजनीतिक जीवन मे शायद कभी नहीं हो पाएगा । उन्होंने कहा कि दिवंगत ग्राम कचहरी पंच काफी नेकदिल एवं एक सुलझे हुए व्यक्ति थे । वहीं उनके निधन की जानकारी पाकर स्थानीय सरपंच सुजीत कुमार सिंह, समाजसेवी युवा राहुल सिंह भारद्वाज सहित दर्जनों लोग उसके घर पहुंच पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने का काम किया ।