
PURNIA NEWS : रुपौली पुलिस ने तीन चोरी की भैंसों संग दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
PURNIA NEWS : रुपौली थाना पुलिस ने 27 अगस्त 2025 को कार्रवाई करते हुए तीन चोरी की गई भैंसों के साथ दो आरोपितों को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मो० जुनैद (पिता- मो० मिनमिन आलम, निवासी- आझोकोपा, वार्ड नं० 08) और सौरभ कुमार (पिता- शंभू मंडल, निवासी- धोबगिद्दा, वार्ड नं० 14) के रूप में हुई है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।