ARARIA NEWS : अररिया में भाजपाइयों ने मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती

ARARIA NEWS अररिया/प्रिंस(अन्ना राय) : आज ओम नगर वार्ड नंबर 8 स्थित भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष संजीव पासवान के दरवाजे पर संत रविदास जी का जन्म जयंती भारतीय जनता पार्टी अररिया जिला के अध्यक्ष आदित्य नारायण झा के अध्यक्षता में मनाया गया l वही, अररिया भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया की संत रविदास जी को संत शिरोमणि का उपाधि मिला था  l वह किसी जाति का विरोधी नहीं थे वह जातिवाद का विरोधी थे l उन्हीं का कहावत मन चंगा तो कठौती में गंगा इस तरह से समाज को दिशा देने के लिए संत रविदास जी ने सामाजिक विद्वेषता को मिटाने सामाजिक विषमता को मिटाने के लिए कई तरह का मार्गदर्शन समाज को दिया है  l

उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सुराणा अररिया नगर के अध्यक्ष संजय कुमार अकेला अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष गंगा ऋषि देव जिला भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य प्रदीप पासवान संजय भगत दिलीप सिंह रंजीत दास सुमित ठाकुर कविता देवी पूनम यादव सतीश कुमार अमर राय बिट्टू कुमार के अलावा बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon