SAHARSA NEWS : मिथिला विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार 16 अगस्त को श्रीकृष्णजन्माष्ट्मी का व्रत एवं पूजा : पंडित तरुण झा

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान डॉ रहमान चौक सहरसा बिहार के संस्थापक प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा जी ने बताया है क़ी श्री कृष्णजन्माष्टमी का व्रत एवं श्रीकृष्णपूजा 16 अगस्त यानि शनिवार को है।मिथिला विश्वविद्यालय पंचांग मे उदयव्यापनी में अष्ट्मी तिथि के हिसाब से 16 अगस्त को श्रीकृष्णजन्माष्टमी व्रत,श्री कृष्ण पूजा,गोकुलाष्ट्मी, मोहरात्रिनिशीथ शक्तिपूजन मनाना सर्वोत्तम है।पंडित झा ने बतलाया है भगवान श्री कृष्ण के भोग में, दही, माखन, मिश्री, मोदक का भोग लगाकर मध्यरात्रि में चढ़ाये,भगवान श्री कृष्ण को पंचामृत का भोग जरूर लगाएं, पंचामृत मेवा, दूध, दही, घी, गंगाजल और शहद से बनाया जाता है।

संभव हो तो श्रीमद्भागवत गीता का पाठ करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।अस्वस्थता या और भी असमर्थता मे,ओम नमो भगवते वासुदेवाय का यथासंभव जप सभी तरह के कष्ट दूर करता है। इसके अलावा संतान प्राप्ति के लिए भी यह व्रत काफी फलदायी माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *