PURNIA NEWS : मुफस्सिल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार व चोरी की बाइक के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

PURNIA NEWS : पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना पुलिस ने 12 अगस्त 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा, दो मोबाइल फोन और चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मो. इमरान (पिता – मो. तैय्यब आलम, निवासी – खुश्कीबाग, वार्ड संख्या 42) और मो. शाहिद (पिता – सुबेर आलम, निवासी – जीरो माइल, कब्रिस्तान टोला) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी थाना सदर क्षेत्र, पूर्णिया के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *