Purnia News: पूर्णिया में अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, एनडीए जिलाध्यक्षों की बैठक भी सम्पन्न

पूर्णिया: Purnia News बनभाग स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनडीए गठबंधन के सभी जिलाध्यक्षों एवं सदर विधानसभा के विधायक विजय खेमका जी ने वाजपेयी जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके योगदानों को स्मरण किया।

श्रद्धांजलि सभा के उपरांत भाजपा कार्यालय में एनडीए के आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह जी ने की। इस दौरान जदयू जिलाध्यक्ष प्रकाश पटेल, लोजपा (रा.) जिलाध्यक्ष सौरभ झा, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव, रालोमो जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा सहित एनडीए घटक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

संगठनात्मक मजबूती और क्षेत्रीय स्तर पर समन्वय को लेकर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री संजीव सिंह, संजय पोद्दार, जिला मंत्री सचिन रॉय, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश दास, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष अशोक पासवान, आईटी सेल जिला संयोजक अमृत चौरसिया, राजा सिंह समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में एनडीए की एकजुटता और जनहित के मुद्दों पर मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। सभी नेताओं ने अटल जी के विचारों को आगे बढ़ाने की बात कही और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *