Purnia News: एसडीओ ने की सामुदायिक किचेन का किया औचक निरीक्षण, सभी ठीक पाए गए

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News प्रखंड में आयी भीषण बाढ के बाद क्षेत्र में चलाये जा रहे सामुदायिक किचेन का एसडीओ अनुपम ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया तथा सभी सही रूप में सुचारू रूप से चलते देखा। यह बता दें कि प्रखंड में भीषण बाढ आयी हुई है, इसी को लेकर लगभग दर्जनभर से ज्यादा जगहों पर सामुदायिक किचेन एवं स्वास्थ्य शिविरों को लगाया गया है।

इसी को लेकर एसडीओ अनुपम निरीक्षण को निकले। उन्होंने मोहनपुर सहित क्षेत्र में आयी बाढ को लेकर चल रहे सामुदायिक किचेन एवं स्वास्थ्य शिविरों की जांच की तथा इस संदर्भ में पूछताछ करते हुए अनेक निर्देश भी दिये। उन्होंने मोहनपुर मध्यविद्यालय में चल रहे सामुदायिक किचेन एवं स्वास्थ्य शिविर की जांच की। सबकुछ सही पाया तथा किसी भी तरह से बाढ पीडितों को कोई कठिनाई नहीं हो, इसके लिए उन्होंने अनेक निर्देश दिये।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon