पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS थाना क्षेत्र के मील चैक स्थित आलू-प्याज की दुकान पर पुलिस ने रविवार की शाम छापा मारकर दुकानदार सहित चार युवकों को स्मैक बेचते गिरफतार किया है तथा उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी चल रही है। उनके पास से इलेक्ट्रोनिक्स तराजू समेत 7.65 स्मेक बरामद हुआ है। मौके पर मजिस्ट्रेट के रूप में पहुंचे कृषि पदाधिकारी राघव प्रसाद के सामने स्मेक की मापी हुई तथा दुकान की तालाशी ली गई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मिल चैक के पास स्थित आलू-प्याज की दुकान में स्मेक बेचा जा रहा है।थानाध्यक्ष पूजा गुप्ता ने तत्काल वहां छापा मारा तथा मौके पर चार युवकों केा धर-दबोचा। सभी युवक दुकान में ही पीछे बनी जगह पर छूपकर स्मेक बेच रहे थे, उनके पास एक इलेक्टा्रेनिक्स तराजू भी बरामद किया गया है। इनमें आझोकोपा गांव का मो गुरफान पिता मो साहिद, इसी गांव का जुगनू कुमार पिता सुनील यादव, इसी गांव का मोनु कुमार पिता रमेष जायसवाल एवं दुकानदार सुधांशु कुमार पिता चंद्र जायसवाल की गिरफतारी हुई है। लोगों ने बताया कि दुकानदार निर्दोष है, उसके दुकान में युवक दोस्ती के नाते घुस जाते थे तथा स्मेक का कारोबार करने लगते थे। इस अभियान में थानाध्यक्ष पूजा गुप्ता, एएसआई उपेंद्र पाल सहित अन्य पुलिसबल शामिल थे। Post navigationPURNIA NEWS: बुआरी गांव में महाकालेश्वर नाथ शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं शोभा यात्रा सम्पन्न PURNIA NEWS / नीतीश राज में दलितों एवं महादलितों के उत्थान के लिए किये गए हैं कई विशेष काम – त्यागी