पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक के ठाढ़ा में विधायक विजय खेमका की किसान चौपाल, राजस्व महाअभियान और युवा योजनाओं पर दी जानकारी

पूर्णिया: पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक के हरदा पंचायत स्थित ठाढ़ा गांव में विधायक विजय खेमका ने किसान चौपाल के दौरान स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने जानकारी दी कि राज्य सरकार द्वारा 16 अगस्त से 20 सितंबर तक राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत भूमि संबंधी समस्याओं का त्वरित निपटारा किया जाएगा। विधायक ने बताया कि बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने का कार्य शुरू हो चुका है और इसके लिए ब्लॉक एवं नगर निगम क्षेत्रों में विशेष स्टॉल लगाए गए हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से युवाओं को निजी क्षेत्रों में नौकरी के लिए ₹15,000 की सहयोग राशि और नियोक्ताओं को ₹3,000 प्रोत्साहन देने की योजना की जानकारी दी। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए प्री परीक्षा शुल्क को ₹100 और मेन्स परीक्षा शुल्क को पूरी तरह निशुल्क किए जाने के फैसले को ऐतिहासिक बताया।

ठाढ़ा मौजा में चल रहे राजस्व महाअभियान का उन्होंने निरीक्षण भी किया और कहा कि एनडीए सरकार काम में विश्वास रखती है, जो कहती है वही करती है, इसलिए जनता का भरोसा कायम है। चौपाल में अभिमन्यु मेहता, राहुल कुमार, शशि सुमन, डॉ. सुबोध मेहता, अचलदेव मेहता, अवध मेहता, मनीष कुमार यादव, संजय मेहता सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *