पूर्णिया में विधायक विजय खेमका ने ध्वजारोहण कर मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस, शहीदों को किया नमन

पूर्णिया: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्णिया विधायक जनसंपर्क कार्यालय में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया, जहां विधायक विजय खेमका ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान के साथ उपस्थित जनसमूह ने देश की आजादी में प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि यह दिन हम सभी के लिए गर्व और देशभक्ति से ओतप्रोत है, जब हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने शिक्षा, भाईचारा और विकास को राष्ट्र को मजबूत बनाने के तीन मुख्य स्तंभ बताते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद विधायक ने गुलाबबाग सिनेमाहॉल महादलित टोला में भी स्थानीय नागरिकों के साथ परंपरागत रूप से झंडोतोलन कर आजादी के पर्व को साझा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *