हर शहर में जोरदार स्वागत: पूर्णिया पहुंचे जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह पप्पू सिंह

पूर्णिया: जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह पप्पू सिंह का आज दिल्ली से पूर्णिया लौटने के दौरान रास्ते में किशनगंज, बायसी, डगरुआ, पूर्णिया जीरोमाइल और सोनोली चौक पर जन सुराज कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भव्य स्वागत किया। यह जन समर्थन न केवल प्रेरणादायक रहा, बल्कि बिहार में बदलाव की लहर को और मजबूती देने वाला भी साबित हुआ।

इस मौके पर उदय सिंह पप्पू सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह उत्साह बिहार के उज्जवल भविष्य की ओर संकेत करता है। पूर्णिया में अपने चार दिवसीय प्रवास के दौरान वे पूर्णिया प्रमंडल, कोशी प्रमंडल, भागलपुर प्रमंडल के सभी जिलों के साथ-साथ खगड़िया और जमुई जिलों के जन सुराज पदाधिकारियों के साथ स्क्रीनिंग कमिटी की बैठकें करेंगे। इन बैठकों में बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.सी.पी. सिंह समेत स्क्रीनिंग कमिटी के अन्य सभी वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *