पूर्णिया सदर अस्पताल में फर्जी मूर्छक (Anaesthetist) का मामला उजागर, रंजन कुणाल की शिकायत पर हुई जांच

पूर्णिया: समाजसेवी एवं विश्व हिंदू परिषद (VHP) के वरिष्ठ सदस्य रंजन कुणाल ने सदर अस्पताल पूर्णिया में कार्यरत डॉ. सुधांशु कुमार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए अस्पताल अधीक्षक को पत्र लिखा था। तीन नवंबर 2024 को गंगा स्नान के क्रम में हुए सड़क हादसे के बाद रंजन कुणाल और उनकी पत्नी का इलाज सदर अस्पताल में हुआ था। इलाज के दौरान कई डॉक्टरों के सहयोगपूर्ण रवैये की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. सुधांशु कुमार का व्यवहार मरीजों और परिजनों के प्रति अपमानजनक और निंदनीय था।

Purnia News

शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अधीक्षक ने सात सदस्यीय जांच टीम गठित की। जांच रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया कि डॉ. सुधांशु कुमार के पास मूर्छक (Anaesthetist) की डिग्री नहीं है। वे पहले निश्चेतना विभाग में सहायक के रूप में कार्य कर चुके हैं और किसी आपातकालीन स्थिति में सहयोग करने के लिए उन्हें अस्पताल प्रशासन से अनुमति-पत्र मिला हुआ है। जब उनसे डिग्री का प्रमाणपत्र मांगा गया तो वह प्रस्तुत नहीं कर सके।

Purnia News

 

रंजन कुणाल ने कहा कि अस्पताल में रहते हुए उन्हें डॉक्टर के अनुचित व्यवहार से काफी पीड़ा हुई। जब उन्होंने जानकारी जुटाई तो पता चला कि सुधांशु कुमार मूर्छक (Anaesthetist) डॉक्टर नहीं हैं। पत्र लिखने के बाद उन्हें कई तरह के दबाव और प्रताड़ना का सामना करना पड़ा कि वे शिकायत वापस ले लें, लेकिन विश्व हिंदू परिषद के साथियों के सहयोग से वे डटे रहे।

Purnia News

उन्होंने यह भी बताया कि डर की वजह से उन्होंने डीआईजी को भी पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। कुणाल ने खुशी जताई कि जांच में सच्चाई सामने आ गई है और अब इंतजार है कि स्वास्थ्य विभाग या अस्पताल प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र भगतराणा गौतम, पंकज मिश्रा, मृत्यंजय महान सहित अन्य पदाधिकारियों ने खुशी जताई और कहा कि यह हमारी पहली जीत है। उन्होंने कहा कि आगे भी जहां-जहां फर्जी डॉक्टर और नर्सिंग होम के खिलाफ शिकायतें आएंगी, वहां कानूनी रूप से लड़ाई लड़ी जाएगी।

Purnia News

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon