PURNIA NEWS : कानकी में भादवा मेला की तैयारियां तेज, हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना

PURNIA NEWS,शम्भू रॉय : सीमावर्ती उत्तर दिनाजपुर जिले के कानकी स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में इस साल भी परंपरा के अनुसार 02 सितंबर, मंगलवार 2025 को भादवा मेला का भव्य आयोजन किया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस बार भी मेले में देशभर के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

आयोजन समिति ने मेले की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं। समिति का दावा है कि इस बार श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मेले के दौरान धार्मिक वातावरण को और अधिक भव्य बनाने के लिए भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *