PURNIA NEWS : डीएम और एसपी ने पूर्णिया कॉलेज में EVM डिस्पैच सेंटर व स्ट्रॉन्ग रूम का किया निरीक्षण

PURNIA NEWS : आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदया ने आज संयुक्त रूप से पूर्णिया कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया। यह परिसर निर्वाचन के लिए EVM डिस्पैच सेंटर, रिसीविंग सेंटर और स्ट्रॉन्ग रूम के रूप में चिन्हित किया गया है।

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था, स्ट्रॉन्ग रूम की स्थिति, आने-जाने के मार्ग, विद्युत और निगरानी प्रणाली सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। मौके पर उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *