PURNIA NEWS : पूर्णिया में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा क्रेडिट आउटरीच कैंप आयोजित

PURNIA NEWS : पूर्णिया के ब्रह्मज्ञानी शाखा में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय पूर्णिया की ओर से मेगा क्रेडिट आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय कार्यालय से उप महाप्रबंधक श्री सुकेश झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर 20 करोड़ रुपये का क्रेडिट स्वयं सहायता समूहों (SHG) के लिए स्वीकृत किया गया, जबकि MSME और रिटेल क्षेत्र में कुल 44 करोड़ रुपये के ऋण प्रदान किए गए। यह कैंप भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग (DFS) द्वारा 1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक चलाए जा रहे वित्तीय समावेशन सैचुरेशन अभियान का हिस्सा था। कार्यक्रम में कृषि ऋण सुविधा, PMJDY के तहत नए खाते खोलने, ReKYC, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं (PMJJBY, PMSBY और APY) में नामांकन, वित्तीय साक्षरता और डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्य अतिथि  झा ने वित्तीय समावेशन को सार्वभौमिक स्तर तक पहुँचाने की आवश्यकता पर बल देते हुए SHG-बैंक लिंकिंग को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम बताया। क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज ज्योतिर्मय ने जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की, वहीं वरिष्ठ क्लस्टर प्रबंधक आशुतोष कुमार ने बैंक की नई बीमा पहल “जनरली सेंट्रल” के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों ने कैंप में उत्साहपूर्वक भाग लिया और वित्तीय जागरूकता को अपनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *