PURNIA NEWS : विजय खेमका का महागठबंधन पर हमला – “पिकनिक यात्रा, घुसपैठियों की वकालत और भ्रम फैलाने में जुटे दो शहजादे”

PURNIA NEWS : पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर महागठबंधन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि महाठगबंधन के दो शहजादे इन दिनों बिहार में “पिकनिक यात्रा” पर हैं और सीमांचल के मतदाताओं के बीच भ्रम फैलाकर पाकिस्तानी, बांग्लादेशी और रोहंगिया घुसपैठियों की वकालत कर रहे हैं। विधायक खेमका ने कहा कि सीमांत क्षेत्र को भली-भांति लालू के लालटेन युग की याद है। जनता जंगलराज के दर्द की भुक्तभोगी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि रामभक्त कारसेवकों पर गोली चलाने वाले मुलायम सिंह यादव हों या आपातकाल थोपने वाली कांग्रेस पार्टी, यही इनकी राजनीतिक विरासत है। उन्होंने कहा कि 1989 में कांग्रेस के ही नेता राजीव गांधी को “चोर” कहने वाले आज उन्हीं के साथ मिलकर “चोर मचाए शोर” की राजनीति कर रहे हैं और सीमांचल की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि यह सब “ऊँची दुकान, फीका पकवान” की तरह सिर्फ रेवड़ी बांटने वाली राजनीति है, लेकिन अब बिहार की जनता ठगी नहीं जाएगी।

विधायक ने महागठबंधन को “चोर-चोर मौसेरे भाई” बताते हुए कहा कि इनके दोहरे चरित्र और चेहरे को पूर्णिया की जनता अच्छे से पहचानती है। उन्होंने याद दिलाया कि जंगलराज के दिनों में नरसंहार, लूट, हत्या, बलात्कार, डकैती और अपहरण से लोग त्रस्त होकर पलायन करने को मजबूर थे, जिसे पूर्णिया की जनता आज भी नहीं भूली है। खेमका ने दावा किया कि महागठबंधन का यह ड्रामा सीमांचल में पूरी तरह फ्लॉप शो साबित होगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की एनडीए सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नया बिहार तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्णिया से भारी मतों से कमल खिलेगा और सीमांचल में महागठबंधन का खाता तक नहीं खुलेगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon