PURNIA NEWS : पूर्णियाँ में साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई – चाइल्ड पॉर्नोग्राफी मामले में युवक गिरफ्तार

PURNIA NEWS : पूर्णियाँ जिले के साइबर थाना ने चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए बायसी थाना क्षेत्र के रहने वाले सद्दाम हुसैन (30 वर्ष, पिता सहाबुद्दीन, निवासी- गोठफर) को गिरफ्तार किया है। पुलिस को टिप लाइन से सूचना मिली थी कि उक्त व्यक्ति इंटरनेट के जरिए बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें देख व साझा कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पु०अ०नि० मनीष चंद्र यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसने तकनीकी विश्लेषण और खुफिया इनपुट के आधार पर उसे सदर थाना क्षेत्र के बरसौनी पेट्रोल पंप के पास से पकड़ा।

जांच के दौरान अभियुक्त के मोबाइल के पासवर्ड प्रोटेक्टेड ऐप (Secure Box) और गूगल ड्राइव से बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस छापेमारी टीम में पु०अ०नि० मनीष चंद्र यादव, सिपाही संकल्प हमारा, तेज बहादुर चौबे और चालक सुमन कुमार शामिल रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon