SAHARSA NEWS : पर्यावरण दिवस पर भारतीय मजदूर संघ ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : राष्ट्रवादी देशभक्त मजदूर संगठन भारतीय मजदूर संघ द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी शंभूनाथ चौबे, जिला मंत्री सुभाष चंद्र झा,जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पासवान के द्वारा अनेक प्रकार के औषधीय पौधारोपण किया गया।उन्होंने कहा कि पेड़ो की अंधाधुंध कटाई के कारण पर्यावरण असंतुलन के कारण अति वृष्टि अनावृष्टि के साथ साथ ग्लोबल वार्मिंग हो रहा है।ऐसे मे प्रकृति संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण जरूरी है।पेड पौधे हमे सदैव आक्सीजन एवं प्राण वायु प्रदान करता है।उन्होंने कहा कि वैश्विक समस्या निवारण के लिए भारतीय मजदूर संघ द्वारा पौधारोपण किया जा रहा है।

देश के प्रधानमंत्री भी देशवासियों से एक पेड माँ के नाम पर लगाने की अपील की है।वही भारतीय मजदूर संघ भी अपने सदस्यों को भी अपने घरों में होनेवाले मांगलिक कार्य एवं शुभ अवसर पर पौधरोपण किये जाने का आग्रह किया है।श्री चौबे ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ देशहित उद्योग हित एवं मजदूर हित मे अनवरत कार्य में संलग्न है।भारतीय मजदूर संघ हर कार्य करने को तत्पर है जिसमे देश और देशवासियों का भला व कल्याण हो।इस अवसर पर उपाध्यक्ष रामप्रताप पासवान, विनेश कुमार विमल,ऋद्धि कुमार, राजन कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon