PURNIA NEWS : रोशन झा फिर बने श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के सचिव

PURNIA NEWS : श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के चुनाव को लेकर रविवार को मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें रोशन झा को सचिव, संजीव झा को अध्यक्ष पद के लिए फिर से मनोनीत किया गया है । मिर्जापुर मिथिला धाम दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक की अध्यक्षता संजीव झा ने किया, जबकि संचालन सचिव रोशन झा के द्वारा किया गया । बैठक का शुभारंभ सबसे पहले वर्ष 2024 की पूजा में हुए आय-व्यय का ब्यौरा देते हुए किया गया। तब फिर 2025 के लिए नई पूजा कमेटी का गठन किया गया ।

नई कमेटी में ग्रामीणों ने अध्यक्ष संजीव झा एवं सचिव रोशन झा के कार्यकाल को अच्छा मानते हुए, उन्हें फिर से अध्यक्ष एवं सचिव मनोनीत किया गया। इनके अलावा नयी कमेटी की घोषणा सर्व सम्मति से की गई। जिसमें उपाध्यक्ष रंजन झा और शोभित मिश्रा, उपसचिव मुरली और रतीश, कार्यालय प्रभारी भूषण झा, कोषाध्यक्ष प्रेम झा, उपकार्यालय प्रभारी शिवम, प्रदीप, शुभम, प्रगति, उपकोषाध्य प्रणब, संजीव भोलू, मीडिया प्रभारी अमरजीत महासेठ एवं सदस्य पद के लिए विक्रम चौधरी, सुधांशु,सूरज ,राधे,सूरज, कृष्णा, निखिल ,ऋषभ,अविनाश ,वैभव राज शिवम ,आरुष, महानंद, आशीष, लड्डू ,मृदुल ,आयुष, सुंदर मनोनीत किये गए !

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon