PURNIA NEWS/अभय कुमार सींह : प्रखंड के वरीय जदयू नेता विधानसभा की विभिन्न समस्याओं को लेकर बरारी के जदयू विधायक विजय कुमार सिंह से मिले तथा उन्हें समस्याओं से अवगत कराया । विधायक ने उन्हें आवश्वासन दिया कि वे उनके जो भी बन पडेगा, वे जरूर करेंगे । मौके पर जदयू नेता सखीचंद मंडल ने कहा कि पिछले साल डुमरी गांव में कटावरोधक कार्य किये जा रहे थे, जो अधूरा रह गया । इससे आनेवाली बरसात से पहले इस कटावरोधक कार्य को पूरा करना जरूरी हो गया है । इससे नदी का कटाव गांव की ओर बढता चला आ रहा है, जिससे कई घर उसके निशाने पर आ गए हैं । विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे इसके लिए पटना जाकर विभाग से इस संबंध में जरूर बातें करेंगे, ताकि इस कार्य को पूरा किया जा सके ।
PURNIA NEWS :बरारी विधायक से मिले रूपौली के जदयू नेता, विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


