पूर्णिया में JDU युवा प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न, ‘उन्नति के 20 साल: युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन

पूर्णिया: जनता दल (यूनाइटेड) पूर्णिया युवा प्रकोष्ठ की एक दिवसीय अहम बैठक रामबाग स्थित पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के आवास पर ‘उन्नति के 20 साल: युवा संवाद’ कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रमंडल प्रभारी हीरालाल राही ने युवाओं को प्रदेश नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे संवाद अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजू मंडल और नगर अध्यक्ष बिट्टू भगत ने की, जबकि मंच संचालन जिला प्रधान महासचिव पप्पू राष्ट्रीय ने किया। श्री राही ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दो दशक के विकास कार्यों को लेकर युवा साथी घर-घर जाकर जनसंपर्क स्थापित करें और योजनाओं की जानकारी पंपलेट के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएं।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही पूर्णिया में युवा जदयू बिहार प्रदेश अध्यक्ष नितीश पटेल का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसकी तैयारी सभी पदाधिकारी मिलकर सुनिश्चित करें। वहीं राजू मंडल ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर युवाओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की अपील की और 2025 के लक्ष्य ‘225 फिर से नीतीश’ को साकार करने के लिए संगठित प्रयास की आवश्यकता बताई। इस कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव अविनाश कुमार, युवा नेता माणिक आलम, निसार आलम, रमीज रज़ा, ऋषभ महतो, महाबीर पासी, मदन मंडल, राशिद आलम, रंजीत सिंह, नविन विश्वास, गौतम महतो, गोपाल मंडल, अनूप शर्मा, सोनू ठाकुर, वैभव कुमार, मुन्ना मंडल, अलोक ठाकुर, निर्मल विश्वास, मंजय शर्मा, मनपवित्र लाल रॉय, चन्दन चौहान, नीरज कुमार, नित्यानंद ऋषि, शिवम पासवान, अमन कुमार, रमेश साह सहित कई युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *