पूर्णिया: नई दिल्ली में आज पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से शिष्टाचार भेंट कर सीमांचल क्षेत्र के औद्योगिक और व्यापारिक उत्थान के लिए ठोस पहल की मांग की। उन्होंने मंत्री को एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पूर्णिया और आसपास के इलाके कृषि उत्पादन में समृद्ध होने के बावजूद प्रसंस्करण, निर्यात और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर के अभाव में विकास की मुख्यधारा से कटे हुए हैं। सांसद ने मखाना, मक्का, अदरक और सब्ज़ियों के लिए विशेष प्रोसेसिंग जोन और एक मेगा फूड पार्क की स्थापना, सीमांचल औद्योगिक कॉरिडोर की शुरुआत, तथा पूर्णिया और कटिहार में लॉजिस्टिक पार्क और वेयरहाउसिंग केंद्र विकसित करने की मांग रखी। उन्होंने किशनगंज या अररिया में क्रॉस बॉर्डर ट्रेड हब बनाने का सुझाव भी दिया जिससे नेपाल और बांग्लादेश के साथ व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। इसके साथ ही युवाओं को स्वरोजगार के अवसर देने हेतु हुनर विकास केंद्र और उद्यमिता संस्थानों की स्थापना की भी सिफारिश की। पप्पू यादव ने कहा कि ये प्रयास न केवल पूर्णिया बल्कि पूरे पूर्वी भारत की आर्थिक दिशा बदल सकते हैं और यह वक्त है कि लंबे समय से उपेक्षित सीमांचल को विकास की बराबरी में लाया जाए।
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने सीमांचल के औद्योगिक विकास हेतु केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से की मुलाकात

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


