पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ितों के लिए समर्पित किया पांच महीने का वेतन

पूर्णिया: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने देश के विभिन्न हिस्सों में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि वे अपने पांच महीने का सांसद वेतन बाढ़ पीड़ित राज्यों को समर्पित कर रहे हैं। इसके तहत दो महीने का वेतन हिमाचल प्रदेश, दो महीने का पंजाब और एक महीने का वेतन गुजरात के पीड़ितों की सहायता के लिए दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हिमाचल और पंजाब में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है और जान-माल का भारी नुकसान हुआ है, वहीं गुजरात में भी हालात बेहद चिंताजनक हैं। पप्पू यादव ने कहा कि यदि हालात में सुधार नहीं हुआ तो वे अपना पूरा सालभर का वेतन दान कर देंगे और स्वयं जाकर पीड़ितों की सेवा में भी लगेंगे। उन्होंने यह सहायता पूर्णिया की जनता की ओर से देशवासियों के प्रति मानवीय संवेदना और कर्तव्य भाव के तहत समर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *