PURNIA NEWS : फलका के लीलाघाट गांव से गायब बुजूर्ग का शव मिला कोसीधार में, स्वजनों में मचा चित्कार

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : थाना क्षेत्र के गडैया घाट के पानी में उपलाता एक बुजूर्ग का शव सोमवार को मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है । बुजूर्ग की पहचान फलका थाना के लीलाघाट बिंदटोली के अवधेश सिंह उम्र 60 वर्ष के रूप में हुई है । पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है तथा बताया कि अंत्यपरीक्षण के बाद ही मौत का कारण स्वष्ट हो पाएगा । इस संबंध ग्रामीणों ने बताया कि सुबह बसंतपुर पंचायत के गडैया घाट पर एक शव के उपलाते देख यहां के लोगों में सनसनी फैल गई ।

लोगों तुरंत पुलिस को खबर की, मौके पर पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है । मौके पर पहुंचे स्वजनों ने बताया कि कटिहार जिला के फलका थाना क्षेत्र के लीलाघाट बिंदटोली से 2 सितंबर को घास काटने को कहकर बुजूर्ग अवधेश सिंह निकले थे, परंतु वे शाम तक घर वापस नहीं आए, तो स्वजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की । जब वे नहीं मिले, तब उनके द्वारा फलका थाना में 4 सितंबर को सनहा दर्ज करा दिया गया। उन्होेंने बताया कि वे मानसिक रूप से काफी कमजोर थे, संभावना है कि वे नदी पार कर रहे होंगे, तभी वे उसमें डूब गए होंगे । नदी में बाढ का पानी आया हुआ है । इधर स्वजनों में चित्कार मचा हुआ है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *