PURNIA NEWS : बनमनखी पुलिस की कार्रवाई, चोरी के टोटो चार्जर के साथ तीन गिरफ्तार

PURNIA NEWS : पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के टोटो चार्जर के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिथुन ठाकुर (पिता सीताराम ठाकुर, सा0 बनमनखी बस स्टैंड मुंशी नगर), राजकुमार (पिता लुखर मंडल, सा0 दुर्गा नगर बस स्टैंड) और मिथुन कुमार उर्फ मिथुन मंडल (पिता स्व0 रमेश सहनी, सा0 बस स्टैंड बनमनखी, वार्ड नं0 03) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *