Purnia News

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: विधायक शंकर सिंह ने क्षेत्र में यातायात सुचारू रूप से बहाल कराने को लेकर अभियंता प्रमुख को विधानसभा क्षेत्र के दो महत्वपूर्ण घाटों पर आरसीसी पुल निर्माण कराने को लेकर पत्र लिखा है। इसमें रूपौली प्रखंड के भिखना घाट एवं भवानीपुर प्रखंड के कलमबाग घाट सह करमनचक घाट पर आरसीसी पुल निर्माण कराने के लिए पत्र लिखा है।

उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से अभियंता प्रमुख को लिखा है कि भिखना घाट पर बना स्क्रू पाइप पुल पूरी तरह से जर्जर हो चूका है, जिससे इसपर वाहनों का चलना खतरे से खाली नहीं है। इसओर से प्रतिदिन सैकडो की संख्या मेें राहगीर आर-पार होते हैं। ठीक इसी तरह भवानीपुर प्रखंड के कदवा बासा से महेशपुर घाट वाया रोड पर करमनचक घाट सह कलमबाग घाट पर आरसीसी पुल का निर्माण निहायत ही जरूरी है। ये दोनों पुल, लगभग 50 पंचायतों को सीधा जोडता है। इसलिए जनहित में इन घाटों पर पुलों का निर्माण समय की मांग है, इन्हें बनवाना अतिआवश्यक है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *