पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: विधायक शंकर सिंह ने क्षेत्र में यातायात सुचारू रूप से बहाल कराने को लेकर अभियंता प्रमुख को विधानसभा क्षेत्र के दो महत्वपूर्ण घाटों पर आरसीसी पुल निर्माण कराने को लेकर पत्र लिखा है। इसमें रूपौली प्रखंड के भिखना घाट एवं भवानीपुर प्रखंड के कलमबाग घाट सह करमनचक घाट पर आरसीसी पुल निर्माण कराने के लिए पत्र लिखा है।उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से अभियंता प्रमुख को लिखा है कि भिखना घाट पर बना स्क्रू पाइप पुल पूरी तरह से जर्जर हो चूका है, जिससे इसपर वाहनों का चलना खतरे से खाली नहीं है। इसओर से प्रतिदिन सैकडो की संख्या मेें राहगीर आर-पार होते हैं। ठीक इसी तरह भवानीपुर प्रखंड के कदवा बासा से महेशपुर घाट वाया रोड पर करमनचक घाट सह कलमबाग घाट पर आरसीसी पुल का निर्माण निहायत ही जरूरी है। ये दोनों पुल, लगभग 50 पंचायतों को सीधा जोडता है। इसलिए जनहित में इन घाटों पर पुलों का निर्माण समय की मांग है, इन्हें बनवाना अतिआवश्यक है। Post navigationPURNIA NEWS : परिवार परामर्श केंद्र में 37 मामलों की सुनवाई, 8 विवादों में हुआ समझौता PURNIA NEWS : बेगूसराय की ऐतिहासिक पहल – मुसहर समाज ने मां कामां मंदिर का नाम पीएम मोदी की मां हीराबा के नाम पर रखा