PURNEA NEWS : समाजसेवी सोमू साह का निधन से बालूगंज सहित पंचायत में शोक की लहर, पत्नी ने दिया पति को मुखाग्नि

PURNEA NEWS /विमल किशोर : अमौर -समाजसेवी सोमू साह पिता स्व मोहन साह उम्र लगभग 60वर्ष ग्राम बालूगंज थाना अमौर जिला पूर्णिया की असामायिक निधन कि खबर मिलते ही समस्त बालुगंज वासियों में शोक कि लहर दौड़ गई। ग्राम वासी उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक आवास पर पहुंचे और उनका अंतिम दर्शन किया और पत्नी को शोक संतावना दिया। जानकारी देते हुए ग्रामीण अजय शाह ने बताया कि सोमू साह व्यवहार कुशल थे गांव में सभी के साथ अच्छा व्यवहार था। वह बालूगंज चौक स्थित महावीर मंदिर के समीप पत्नी के साथ सब्जी फल बेचने का व्यापार कर रहे थे। उनके परिवार में पति-पत्नी के अलावा एक भी पुत्र नहीं है। वहीं पति-पत्नी में आगाद्ध प्रेम था। सोमू साहब पिछले कई महीनो से बीमार चल रहे थे जिसका इलाज चल रहा था। आज गुरुवार 24 अप्रैल को सुबह अचानक ईहलीला समाप्त हो गई।पत्नी सुनीला देवी ने पति की चिता को मुखाग्नि दी। शोक व्यक्त करने वालों में अजय कुमार साह, प्रकाश मंडल, अनिरुद्ध मंडल, सुकरू मंडल, जुगनू मंडल ,शिक्चल मंडल, विष्णु शाह, बालाजीत मंडल, विष्णु मंडल, भुनेश्वर यादव, वासुदेव यादव, लोविंद यादव किरता यादव, कन्हैया साह, चानो मंडल ,दुलार मंडल, सुंदर साह, मुसाई साह सहित अन्य ग्रामवासी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *