PURNIA NEWS,विमल किशोर : 28 घंटे बीत गए अब तक नहीं मिला मो रागीव का शव। अमौर प्रखंड क्षेत्र के तीयरपाड़ा पंचायत के आगागंज शादीपुर गांव में परमान नदी में 20 वर्षीय मो रागीब डूब गया था। वह पाट को नदी में डुबाने के दौरान गहरे पानी में चला गया था।
घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत मुखिया नैय्यर आलम ने अमौर सीओ कृष्ण मोहन राय को सूचित किया। सीओ ने तुरंत एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। आपदा स्वयंसेवक नूर आलम और खुर्शीद आलम के अनुसार, रागीब अपने परिवार के साथ नदी में पाट डुबाने गया था।

वह एक किनारे से दूसरे किनारे तक जाते समय बीच नदी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने युवक की काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सीओ कृष्ण मोहन राय ने राजस्व कर्मचारी राहुल कुमार को घटनास्थल पर भेजा है। एसडीआरएफ की टीम लगातार 28 घंटे से शव की तलाश कर रही है। पंचायत मुखिया नैयर आलम भी प्रशासन के साथ सहयोग कर लगातार शव की तलाश कर रहे हैं।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *