पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: दुर्गा पूजा से पहले सभी शिक्षकों के बकाया वेतन सहित अन्य सभी बकायों की भुगतान को लेकर शिक्षकों का शिष्टमंडल जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिला तथा उन्हें एक विज्ञप्ति शौंपा। इसका नेतृत्व जिला शिक्षक संघ अध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल ने किया। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ पूर्णिया जिला अध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला संघ पत्रांक -9 दिनांक 6.9.2025 को क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक पूर्णिया प्रमंडल मंडल पूर्णिया को 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया था।
जिसमें प्रधान शिक्षक, प्रधानाध्यापक का वेतन भुगतान, कालबद्ध प्रोन्नोति, वेतन निर्धारण, बकाया महंगाई भत्ता, अपार आईडी निर्माण कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप में 230 से विद्यालयों के प्रधान सहित सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन कटौतियों का भुगतान करने, आंदोलन के दौरान जिले के कुल 45 शिक्षकों का जप्त वेतन भुगतान करने, सभी प्रकार के बकाया भुगतान सहित सभी समस्याओं का निदान हेतु आवेदन समर्पित किया गया था।
इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्णिया को पत्र के माध्यम से आदेशित किया गया है एवं पत्र के साथ संलग्न करते हुए निर्दश दिया गया है कि ज्ञापन में अंकित बिंदुओं पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। उसके बाद दिनांक 20 सितंबर 2025 को पुनः जिला संघ का एक शिष्टमंडल क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक पूर्णिया एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना पूर्णिया से मिले तथा दुर्गा पूजा त्यौहार से पूर्व सभी प्रधान शिक्षक, प्रधानाध्यापक सहित सभी स्तर के शिक्षकों का वेतन भुगतान करने की मांग की। शिष्टमंडल में जिला कोषाध्यक्ष घनानंद मंडल, नगर अध्यक्ष अभिषेक पंकज ,प्रभा रानी आदि उपस्थित थे।



