रूपौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 90 लीटर विदेशी शराब किया बरामद

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: थाना क्षेत्र के आझोकोपा गांव में शनिवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को बडी सफलता मिली है तथा उसने 10 कार्टूनों में भरी दो कंपनियों की 90 लीटर विदेशी शराब बरामद करने में सफलता पायी है। मौके पर शराब तस्कर भागने में सफल हो गया है, परंतु पुलिस ने दो शराब तस्कर एवं भट्ठा मालिक पर मामला दर्ज कर, अग्रेतर कार्रवायी कर रही है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि उसे गुप्त सूचना मिली कि आझोकोपा गांव के वार्ड नंबर 3 स्थित सिमेंटेड ईंट भट्ठा पर शराब की खेप उतरी है, तत्काल थानाध्यक्ष अभय रंजन, अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, एसआई प्रशांत कुमार दे, एसआई अखिलेश कुमार पासवान सहित पुलिस बल उसओर कूच कर गए। वेलोग जब ईंट भट्ठा पर पहुंचे, तब वहां चप्पल दिखाई पडे, लेकिन कोई नजर नहीं आया।

वेलोग भट्ठा के अंदर गए तो वहां 10 कार्टून दिखाई पडे। जब उनके द्वारा उस कार्टून के अंदर देखा गया, तब उसमें विदेशी षराब की बोतलें भरी हुई थीं। सभी को जप्त करके थाना लाया गया है तथा इस संबंध में दो तस्करों एवं भट्ठा मालिक पर मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस सभी की तालाश में छापेमारी कर रही है। जिस जगह विदेशी शराब बरामद हुए हैं, वह मतेली खेमचंद पंचायत के वार्ड नंबर तीन में आता है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां के शराब तस्कर उनके वार्ड में आकर शराब की खेप उतारेंगे, इस बात की कल्पना तक नहीं की थी। उन्होंने कहा कि बिरौली बाजार, गिद्धा एवं आझोकोपा गांव की आवादी लगभग मिली-जुली है। इसमें वार्ड नंबर तीन आझोकोपा मतेली सडक से मिला हुआ है।

बिरौली बाजार के इर्द-गिर्द भले ही शराब तस्कर सक्रिय रहते हैं तथा वहां से शराब, गांजा, स्मैक की तस्करी करते हैं, परंतु यह इलाका अभी तक सुरक्षित था, परंतु तस्करों ने इसे भी अछूता नहीं छोडा है। यह इलाका सूनसान है, जिससे यहां शाम को आवाजाही कम होती है। इसी का फायदा गांव के अंतिम छोर एवं सूनसान स्थान पर अवस्थित ईंट भट्ठा को तस्करों ने सेफ स्थान समझा तथा उसे अपने उपयोग में लिया है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए कम सदमें की बात नहीं है। उन्होंने पुलिस को बधाई दी है कि पुलिस ने इस वार्ड से हो रही शराब तस्करी को पकडकर निश्चित ही नेक कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *