PURNIA NEWS : दशहरा मेला के दौरान अश्लील हड़कत करने वालों और डीजे बजाने वालो पर रहेगी पैनी नजर

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : आगामी दुर्गापूजा एवं दशहरा मेला को लेकर भवानीपुर थाना में शांति समिति की बैठक का आयोजन रविवार को किया गया । आयोजित बैठक की अध्यक्षता भवानीपुर बीडीओ आलोक कुमार शर्मा एवं थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने संयुक्त रूप से किया । आयोजित शांति समिति की बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी मेला कमिटी के अध्यक्ष, सदस्य सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया । बैठक में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए बीडीओ आलोक कुमार शर्मा ने कहा कि मेला के दौरान प्रशासनिक स्तर से जाड़ी किये गए गाइडलाइन का पालन सभी मेला कमिटी को हर हाल में करना पड़ेगा । उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय से जाड़ी निर्देश के अनुसार सभी मेला कमिटी को 4 तारीख को हर हाल में प्रतिमा विसर्जन करना पड़ेगा । साथ ही मेला के दौरान अश्लीलता फैलाने वाले गाना बजाने और डीजे बजाने वालो के बिरुद्ध सख्त कार्रवाई किया जायेगा ।

वहीं थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि मेला के दौरान उपद्रवी तत्वों पर नजर रखने के लिए सभी पूजा पंडालों में सादी वर्दी में भी पुलिस जवान को तैनात किया जायेगा । उन्होंने मेला कमिटी के सदस्यों को बताया कि मेला लगाने के लिए निर्धारित समय सीमा के अंदर लाइसेंस लेना अनिवार्य है । सरकारी स्तर से निर्धारित समय के बाद किसी सूरत में मेला के लिए अनुमति नहीं दिया जायेगा । थानाध्यक्ष ने कहा कि मेला के दौरान सांस्कृतिक आयोजन करनेवाले मेला कमिटी के द्वारा अश्लील और भड़काऊ गाना बजाने वाले के बिरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई किया जायेगा । आयोजित बैठक में अवर निरीक्षक पल्लवी कुमारी, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सावन कुमार, उप मुख्य पार्षद शांति देवी , पूर्व पैक्स अध्यक्ष सह पूर्व सरपंच मंटू यादव, सांसद प्रतिनिधि शोभाकांत यादव, निगरानी समिति अध्यक्ष विकास कुमार उर्फ विक्की भगत, पूर्व मुखिया मतीउर रहमान उर्फ मत्तो भाई, पैक्स अध्यक्ष अरविंद कुमार उर्फ माधो बाबु, मुखिया प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष तबरेज आलम, वार्ड पार्षद प्रभाष कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *