राशन कार्ड से वंचितों के लिए विशेष शिविर, 22 सितंबर से शुरू होगा अभियान

पूर्णिया, आनंद यादुका: भवानीपुर प्रखंड परिसर के सभागार में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में पंचायत सचिवों और अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अंचलाधिकारी ईशा रंजन और पंचायती राज पदाधिकारी रूपेश कुमार भी उपस्थित रहे। बैठक में बीडीओ ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर 22 सितंबर से 10 अक्टूबर तक प्रखंड और पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इन शिविरों का उद्देश्य उन गरीब परिवारों को राशन कार्ड योजना से जोड़ना है, जिनका नाम अब तक सूची में शामिल नहीं हो सका है। साथ ही अपात्र और मृत व्यक्तियों के नाम सूची से हटाए जाएंगे। बीडीओ ने कहा कि यह अभियान वास्तविक लाभुकों को योजना का लाभ सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है, ताकि कोई जरूरतमंद परिवार वंचित न रह जाए। शिविर के दौरान छूटे हुए नामों को जोड़ने और गलत नामों को हटाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon