PURNIA NEWS : अमौर शिक्षक संघ का हुआ चुनाव मो जाबिर आलम बने प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव बने मो रईसउद्दीन

PURNIA NEWS, विमल किशोर : प्रखंड मुख्यालय सभागार में बिहार संयुक्त शिक्षक संघ का चुनाव जिला अध्यक्ष दीपक सिंह भतोरिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई है ।जिसमें सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष मो जाबिर आलम, प्रखंड सचिव मो रईसउद्दीन ,कोषाध्यक्ष मो इमरान आलम ,महा सचिव सोहेल अहमद, वरीय उपाध्यक्ष मो आफताब आलम, उपाध्यक्ष मो हरीश अब्दाल एवं नसीब आलम साहेब, उपाध्यक्ष मो सदाब आलम तथा उपाध्यक्ष मो शाकिर आलम को चुना गया।

जिला अध्यक्ष दीपक सिंह भदोरिया ने बताया कि बाकी सदस्यों का चयन भी एक दो दिन में हो जाएगा । बैठक में प्रखंड से आए हुए तमाम शिक्षकगण जिला कमिटी के सदस्यगण के साथी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष दीपक सिंह भदोरिया ने बताया कि अमौर प्रखंड में एक मजबूत कमिटी बनाई गई है ।ताकि हमारे शिक्षक बंधु की सारी समस्या का जल्द से जल्द समाधान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *