पूर्णिया कॉलेज में स्वच्छ भारत दिवस पर एनसीसी द्वारा स्वच्छता रैली का आयोजन, 100 से अधिक कैडेट्स ने लिया हिस्सा

पूर्णिया: पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया में स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर 35 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमित अहलावत के निर्देशन और कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो. सावित्री सिंह के मार्गदर्शन में एनसीसी पदाधिकारी प्रो. ज्ञानदीप गौतम के नेतृत्व में एक भव्य स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सूबेदार मेजर सुरेश चंद्र और मदनलाल भी शामिल रहे; इस रैली का उद्देश्य कॉलेज व आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था, जिसके तहत गांधी प्रतिमा से कॉलेज चौक होते हुए क्षेत्रीय मार्गों पर 100 से अधिक एनसीसी कैडेट्स ने भाग लेकर “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” का संदेश दिया और जनमानस को जीवन में स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया, इस अभियान में कैडेट्स प्रिंस, रितिक, विकास, सुधांशु, अवतार वत्स, शहजादी प्रवीण, पूजा, मोहिनी, आँचल और गांगुली सहित अनेक छात्र-छात्राओं की उत्साहजनक भागीदारी देखी गई।

Purnia News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *