ARARIA NEWS : जिले के करीब 2 लाख महिलाओं को मिलेगा 10-10 हजार- सांसद

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार की लगभग 75 लाख बहनों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। इसी कड़ी में अररिया जिले की करीब 2 लाख मातृशक्ति इस योजना से लाभान्वित होंगी। यह कदम महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर बिहार की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। सांसद  सिंह ने कहा –”दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर बिहार की मातृशक्ति को दिया गया यह सम्मान न केवल महिलाओं की आर्थिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा बल्कि परिवार और समाज को भी मजबूती प्रदान करेगा। अररिया की बहनों को इसका विशेष लाभ मिलेगा और उनकी भागीदारी जिले के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।”

उन्होंने आगे कहा कि –”इस अभूतपूर्व निर्णय के लिए मैं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त पहल से आज बिहार की महिलाएँ नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं।” यह कार्यक्रम DRCC भवन, अररिया में जिला पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सांसद श्री सिंह ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि इस योजना का लाभ हर पात्र बहन तक पारदर्शी ढंग से पहुँचे। अंत में सांसद ने कहा –”महिलाओं के आर्थिक उत्थान के बिना समाज का विकास अधूरा है। इस योजना से निश्चित रूप से अररिया सहित पूरे बिहार में मातृशक्ति को नई दिशा और पहचान मिलेगी।”

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon